लखनऊ: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद
लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना आलमबाग पुलिस ने मोहर्रम की 10 तारीख (रविवार) को संवेदनशील एरिया में नजर बनाए रखी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा अपनी मध्य जोन की टीम को लगातार सड़कों पर उतार …
लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम को लेकर पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना आलमबाग पुलिस ने मोहर्रम की 10 तारीख (रविवार) को संवेदनशील एरिया में नजर बनाए रखी।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा अपनी मध्य जोन की टीम को लगातार सड़कों पर उतार कर ब्रीफ करते रहे। डीसीपी ने एसीपी आलमबाग दिलीप कुमार सिंह के साथ आलमबाग के गढ़ी कनौरा में कर्बला के पास पुलिस टीम को ब्रीफ किया। एसीपी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने अपने सभी चौकी प्रभारी को क्षेत्र की चप्पे चप्पे पर निगरानी के निर्देश दिए।
