रामपुर : गोवध को रोकने में मिलक इंस्पेक्टर नाकाम साबित, डीआईजी ने बैठाई जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। गोवध एवं गोवंश के अवैध परिवहन पर रोकथाम लगाने में नाकाम हुए मिलक इंस्पेक्टर राजेश बैंसला के खिलाफ डीआईजी द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। जिसमें सीओ शाहबाद 16 जून तक जांच रिपोर्ट आख्या डीआईजी को सौंपेंगे।
      
मिलक थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से पशुओं के काटने का काम चल रहा है। जिसको मिलक इंस्पेक्टर रोकपाने में नाकाम साबित हो रहे थे। मार्च माह से लेकर जून तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो तीन माह के अंदर मिलक थाना क्षेत्र में चार बार पशुओं के अवशेष मिले थे। इस दौरान हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया था।

 इस मामले में कई बार उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था। उसके बाद भी घटनाओं को रोकपाने में नाकाम साबित हो रहे थे। जिसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक द्वारा नहीं किया गया।

 इस कारण जनसामान्य में आक्रोश की स्थिति बनी हुई थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक मिलक की असफलता, लापरवाही एवं उदासीनता के संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक के खिलाफ प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी शाहबाद से कराकर आख्या 16 जून तक उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को आदेश निर्गत किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : पुलिस मुठभेड़ में बदायूं का बदमाश गिरफ्तार, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

संबंधित समाचार