छपरा : बिहार संपर्क क्रांति के कोच में शार्ट सर्किट से उठा धुंआ, यात्रियों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - सिवान रेलखंड के टेकनिवास - कोपा स्टेशन के मध्य दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार सम्पर्क क्रान्ति 12565 ट्रेन के एक कोच में अचानक धुंआ निकलने से यात्रियों में भगदड़ मच गयी। रेल सुरक्षा बल के सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बिहार सम्पर्क क्रान्ति 12565 ट्रेन के एस -चार कोच में अचानक धुंआ निकलने से यात्रियों में भगदड़ मच गयी।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: कांग्रेस की पहली चुनावी गारंटी लागू, महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त कर सकती हैं यात्रा

इसकी जानकारी यात्रियों ने ट्रेन के गार्ड को दी। जिसके बाद गार्ड ने ट्रेन चालक को इसकी सूचना देने के बाद जब उक्त कोच की जांच ट्रेन को स्कार्ट कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ किया।

सूत्रों ने बताया कि चूहों के द्वारा कोच में लगे तार को काटने से शार्ट सर्किट होने के कारण उक्त कोच से धुंआ निकल रहा था जिसके मरम्मत कार्य के बाद ट्रेन को अपने गंतव्य की तरफ भेजा गया। इस दौरान लगभग 15 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रेन घटनास्थल पर खड़ी रही।

ये भी पढ़ें - सुप्रीमकोर्ट बाइक-टैक्सी संचालकों के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिकाओं पर करेगा सुनवाई 

संबंधित समाचार