रायबरेली: प्रधान पर पिता ने लगाया बेटी भगा ले जाने का आरोप, तो युवती ने वीडियो वायरल कर कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमावां, रायबरेली, अमृत विचार। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पर एक युवती को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दूसरी तरफ युवती की तरफ से वायरल किए गए एक वीडियो में युवती ने प्रधान से शादी करने की बात कही है। 

साथ ही युवती ने प्रधान को प्रताड़ित न किए जाने की प्रशासन से अपील की है। घटना थाना क्षेत्र के राही गांव की है। जहां के प्रधान अमन जायसवाल के विरुद्ध एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की सूचना पुलिस को दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के विरुद्ध युवती को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवती ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह अपनी मर्जी से प्रधान के साथ विवाह कर लिया है। प्रकरण को लेकर मेरे पति को परेशान न किया जाए। इस संबंध में इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। युवती के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच पड़ताल की जा रही है। युवती से बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, खुद को सीएम का खास बताता था आरोपी

संबंधित समाचार