अयोध्या: पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में संवाद आवश्यक- बोले सांसद लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा के सात मोर्चों की बैठक में संपर्क और संवाद पर रहा जोर

अयोध्या/अमृत विचार। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को महाजनसम्पर्क अभियान के तहत जनजन तक पहुंचाने की रणनीति को लेकर भाजपा के सभी सातों मोर्चो की बैठक कौशलपुरी स्थित एक लॉन में हुई। बैठक में सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया।
     
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बीते 9 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच जाय इसके लिए एक रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आपस में भी संवाद होना अति आवश्यक है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें सबका प्रयास समाहित है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की वजह से भारत विकसित देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि दुनिया के अर्थशास्त्री, विश्लेषक व विचारक कह रहे हंै कि 21वीं सदी भारत की है। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने किया। विशाल सिंह बाबा, सूरज सोनकर, बृजेन्द्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहू का भ्रूण हाथ में ले कर थाने पहुंची सास! भाजपा नेता की पिटाई से महिला की हुआ गर्भपात! जानें मामला

संबंधित समाचार