लखनऊ : बकाया मांगने पर रिश्तेदारों ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बकाया मांगने पर रिश्तेदारों ने एक युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने मानकनगर थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर कर चार नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मानकनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

रामनगर आलमबाग निवासी अशोक पाल का 15 हजार रुपये चाचा इंद्रामोहन पाल पर बकाया था। गत 14 मई को पीड़ित ने चाचा से बकाया मांगा तो उलझ पड़ा। पीड़ित ने समझाने का प्रयास किया तब आरोपित गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपित ने बेटे अभिनव पाल, अविरल पाल और साले राजू पाल के संग मिलकर भतीजे की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपित ने भतीजे को मरणासन्न हालत में जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों की करतूत पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसके बाद पीड़ित ने मानक नगर थाने में लिखित शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दायर की, कोर्ट के आदेश पर मानकनगर पुलिस ने चार नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : लखनऊ : परिस्थितियां भी नहीं रोक पाई शारदानन्द की उड़ान, जानिये पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय हॉकी टीम का कैसे बने हिस्सा

संबंधित समाचार