हमीरपुर: ओवरस्पीड कार हादसे का शिकार, एक की मौत, छह गंभीर
मौदहा (हमीरपुर)/अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कपसा गांव के पास एक मराज़ो कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। कार की हालत को देख कर अंदाज़ा लगाया जा रहा है की यह ओवरस्पीड रही होगी। जिसने कई बार पलटी लगाई और खाई में चली गई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत हुई है जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों ने बताया कि वह बिवांर के पाटनपुर गांव से बांदा के खुरहंड जा रहे थे। तभी कार अनियंत्रित हुई और खाई में पलट गई।
इस हादसे में चंद्रशेखर (32) निवासी कदौरा जनपद जालौन, 23 वर्षीय घनश्याम, 32 वर्षीय जय प्रकाश, संदीप, अंकित, शिव कुमार निवासी पाटनपुर थाना विबांर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि पाटनपुर के ही कल्लू (28) की मौके पर ही मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस ने बताया की यूपी-112 पुलिस से सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल भेजते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मोबाइल पर मैसेज आते हैं खाताधारकों के उड़े होश, शाखा प्रबंधक समेत सात के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
