हरदोई: सास से लड़ाई के बाद बहू ने उठाया यह खौफनाक कदम, पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। किसी घरेलू बात पर बहू और सास के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच बहू ने अपने ऊपर कैरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे सीएचसी से लखनऊ ले जाया गया। जहां ट्रामा सेंटर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में ससुराल वालों के खिलाफ जलाकर मार डालने की पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि कासिमपुर थाने के नेवादा नरपति निवासी हरिओम शर्मा की शादी करीब 10 साल पहले मल्लावां कोतवाली के भवानीपुर निवासी ग्राम सेवक की 32 वर्षीय पुत्री सीमा के साथ शादी हुई थी। सीमा और उसकी सास के बीच किसी घरेलू बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे सीमा ने घर के अंदर अपने ऊपर कैरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। 

इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बुरी तरह झुलसी सीमा को सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया। ससुराली उसे इलाज के लिए लखनऊ ले गए। ट्रामा सेंटर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

रविवार की सुबह उसके मायके वालों को इसका पता चला तो उन्होंने थाने में दी तहरीर में पति हरिओम शर्मा, सास शिवकली, ससुर शिव शंकर, जेठ और जेठानी सहित पांच लोगों के खिलाफ सीमा को जलाकर मार डाला का आरोप लगाया है। इस बारे में एसएचओ कासिमपुर महेश चंद ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहू का भ्रूण हाथ में ले कर थाने पहुंची सास! भाजपा नेता की पिटाई से महिला की हुआ गर्भपात! जानें मामला

संबंधित समाचार