गोंडा: चितवन कुमार बने करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, एसपी ने किया चार SHO की तैनाती में फेरबदल
गोंडा/ अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने रविवार की देर शाम चार थानों के प्रभारी निरीक्षक बदल दिए। करनैलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रहे सुधीर कुमार सिंह को मनकापुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। सुधीर पर हाल ही में मानवाधिकार आयोग के आदेश पर कटरा थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके स्थान पर मनकापुर कोतवाल कहे चितवन कुमार को करनैलगंज का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
पुलिस महकमें में फेरबदल सिलसिला जारी है। अभी चार दिन पहले एसपी ने दो एसएचओ समेत सात उपनिरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया था। रविवार की देर शाम एक बार फिर चार थानों के एसएचओ बदल दिए गए। कटरा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय को नवाबगंज थाने का कोतवाल बनाया गया है।
नवाबगंज में तैनात करुणाकर पांडेय को कटरा थाने का चार्ज दिया गया है। मनकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार को करनैलगंज भेजा गया है जबकि करनैलगंज में तैनात रहे सुधीर कुमार सिंह को मनकापुर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: बहू का भ्रूण हाथ में ले कर थाने पहुंची सास! भाजपा नेता की पिटाई से महिला की हुआ गर्भपात! जानें मामला
