बरेली: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, अभी और सताएगी गर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जून में गरमी सितम ढा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रात का तापमान भी गरम हो गया है। स्थिति यह है कि लू के थपेड़े अब आम जन पर भारी पड़ने लगे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिख रहा है। कृषि विशेषज्ञों ने हर पंद्रह दिन में फसल को एक बार सींचने की सलाह दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर पंखा, कूलर, फ्रिज और एसी की खरीद को लेकर ग्राहक पहुंच रहे हैं। इस संबंध में पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार से मौसम में राहत के आसार नजर आ रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है्र लेकिन इससे औसतन अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद कम है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: परिषदीय स्कूलों में ग्रेडिंग शुरू, दिसंबर तक निपुण बनाने का लक्ष्य

 

 

संबंधित समाचार