बरेली: महोत्सव में दिया रक्तदान महादान का संदेश, 70 यूनिट रक्त किया एकत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत विकास परिषद रोहिलखंड पूर्वी प्रांत की पांचाल नगरी शाखा ने रविवार को आईएमए परिसर में रक्तदान महोत्सव आयोजित कर रक्तदान महादान का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में करीब 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव संपर्क नवनीत अग्रवाल ने परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। जिला संयोजक संजय नेगी ने बताया कि परिषद एक सेवा एवं संस्कार उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। 1963 में स्थापित हुई यह संस्था मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों में जैसे संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित है। 

रोहिलखंड पूर्व प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली, प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी, प्रांतीय वित्त-सचिव हिमांशु छबड़ा, प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति खुराना, प्रांतीय संगठन मंत्री पंकज शर्मा, प्रांतीय संयोजक रक्तदान विपिन कुमार समेत पांचाल नगरी शाखा, नाथ नगरी शाखा तथा बांस बरेली महिला शाखा के सदस्यों ने रक्तदान किया। आर्य समाज अनाथालय की अंजलि, शीलू, मोहिनी, सुष्मिता, अरविंद कुमार आदि ने भी रक्तदान शिविर में भाग लिया।

ये भी पढे़ं- बरेली: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, अभी और सताएगी गर्मी

 

 

संबंधित समाचार