MP Election 2023: जबलपुर से आज चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी, नर्मदा मैया की पूजा कर लेंगी आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जबलपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगी। इस दौरान वे यहां ''नर्मदा मैया'' की विधिवत पूजा अर्चना करेंगी। प्रियंका के जबलपुर आगमन के मद्देनजर उनके गुजरने वाले शहर के मार्गों को काफी आकर्षक तरीके सजाया गया है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और अन्य नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत के लिए तैयार हैं। कांग्रेस महासचिव सुबह लगभग दस बजे यहां पहुंचने के बाद नर्मदा नदी (नर्मदा मैया) के तट ग्वारीघाट पर विधिवत पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद वे शहीद स्मारक पर जनसभा को संबोधित करेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के भी सख्त प्रबंध किए गए हैं। 

वहीं कांग्रेस ने उनके गुजरने वाले मार्ग को बेहतर ढंग से सजाया संवारा है। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में है। इसी क्रम में  प्रियंका गांधी वाड्रा की यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: शरद पवार को धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार 

संबंधित समाचार