धर्मान्तरण केस : आरोपी बद्दो की आज कोर्ट में होगी पेशी, गाजियाबाद पुलिस मांगेगी रिमांड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। बच्चों और युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग ऍप के जरिये धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आज उसे ठाणे कोर्ट में पेश करेगी। मिली जानकारी के अनुसार बद्दो को रिमांड पर लेने के लिए गाजियाबाद पुलिस कोर्ट में अर्जी देगी। 

गौरतलब है कि कविनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित दो लोगों ने एक 17 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन कराया था। युवक के परिजनों ने उसका पीछा किया तो देखा कि युवक पांच बार नमाज पढ़ने जाता दिखा। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी बद्दो मुंबई भाग गया। अब बद्दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ और देवरिया जाएंगे CM योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार