सीतापुर: केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री की जनसभा आज

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, सीतापुर। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ज़िले में आज प्रभारी मंत्री दौरा करेंगे और सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे।
ज़िले की बिसवां विधानसभा में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सांसद राजेश वर्मा द्वारा एक जनसभा का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह और मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पिथौरागढ़ से सांसद रहे अजय ताम्बा भी शामिल होंगे।

जनसभा बिसवां में सिधौली मार्ग पर संगतबबबग में आयोजित की जायेगी। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय ताम्बा और प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह जनसभा के ज़रिए राजेश वर्मा के पक्ष में माहौल बनाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनावों का बिगुल बजायेंगे।

ये भी पढ़ें:-  प्रतापगढ़ और देवरिया जाएंगे CM योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे मौजूद

संबंधित समाचार