बरेली: इनरव्हील क्लब नार्थ के सदस्यों ने किया पौधरोपण
बरेली, अमृत विचार। बरेली इनरव्हील क्लब नार्थ की सदस्यों ने आज प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण गतिविधी जो कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संघचालक मोहन भागवत के द्वारा रविवार को आयोजित की गई थी, के अंतर्गत मंदिर में तुलसी और पारीजात के पौधों की पूजा करके तुलसी और पारीजात के पौधे लगाएं। …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इनरव्हील क्लब नार्थ की सदस्यों ने आज प्रकृति वंदन कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण गतिविधी जो कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संघचालक मोहन भागवत के द्वारा रविवार को आयोजित की गई थी, के अंतर्गत मंदिर में तुलसी और पारीजात के पौधों की पूजा करके तुलसी और पारीजात के पौधे लगाएं।
अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि हम पर्यावरण संरक्षण पर लगातार काम कर रहे हैं। पौधारोपण, जल संरक्षण, रियूज आफ वेस्ट पर क्लब द्वारा काम जारी है। लोगों में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए समय-समय पर अवेयरनेस प्रोग्राम और वेबिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण अध्यक्ष विनोद ऋषि और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन उदिता शर्मा द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर्यावरण संरक्षण में बहुत ही सहायक हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ये गाइडलाइन बहुत मदद कर रही है। इस दौरान अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना, सचिव रितु अग्रवाल, प्रीति खंडेलवाल, नीतू सिंह, रश्मि उपाध्याय, सुमेधा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
