Kanpur: सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-9 के एक स्टॉल में लगी आग, इलेक्ट्रिक वायर जलने से हुए तेज धमाके, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-9 के एक स्टॉल में लगी आग।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-9 के स्टॉल में एक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड और रेलवे पुलिस ने आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-9 में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक खाने पीने के स्टॉल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग से इलेक्ट्रिक वायर जलने से तेज धमाके भी होने लगे। आनन-फानन में रेलवे पुलिस ने आसपास के एरिया को खाली कराया। इसके साथ ही फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड के साथ रेलवे पुलिस ने आग बुझाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

गोयल एंड गोयल के स्टाल में लगी आग

सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म-9 में पंकज गोयल का गोयल एंड गोयल नाम से स्टॉल है। जिसे राजकुमार गोयल देखते है। जिसमें खाने-पीने का सामान मिलता है। सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। इस पर वहां मौजूद यात्री दूसरे प्लेटफार्म में भागने लगे।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

गोयल एंड गोयल के स्टॉल में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे है। आग से सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा