प्रतापगढ़ में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - यूपी की कानून व्यवस्था अभिमान का विषय
2150 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, सीएम योगी रहे मौजूद
प्रतापगढ़, अमृत विचार। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। मोदी सरकार के नौ साल की विकास यात्रा को बताया। सुखपाल नगर के पास बनवीर कांछ में जनपद के विकास के लिए 2150 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा में गडकरी ने प्रतापगढ़ सहित पूरे देश में बिछ रहे सड़कों के जाल को विस्तार से बताया। रामलला की नगरी से काशी समेत महानगरों व राज्यों काे जोड़ने की परियोजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि भारत के विकास की अहम कड़ी यूपी है। यह बहुत गर्व की बात है कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है। अब यह बीमारू नहीं, आदर्श राज्य है। भारत के निर्माण में यूपी की मुख्य भूमिका है। कानून व्यवस्था ठीक होने से उद्यमी निवेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अभिमान का विषय है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
.jpg)
जिनके अनैतिक कार्य पर प्रहार हुआ वही उठा रहे कानून पर अंगुली : सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में नया भारत बन रहा है। दुनिया इस नए भारत की तरफ आकर्षित हो रही है। डबल इंजन की सरकार यूपी को भी बदल रही है। आने वाले दिनों में दिव्य व भव्य कुंभ होगा। यूपी में कानून व्यवस्था पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनके अनैतिक कार्य पर सरकार ने प्रहार किया है। बाकी जनता खुश है। ओडी-ओपी में आंवले के विकास की भी योगी ने चर्चा की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल एवं सांसद संगम लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - प्रतापगढ़ और देवरिया जाएंगे CM योगी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे मौजूद
