Sanjeev Jeeva Murder: आरोपी विजय यादव का बड़ा खुलासा, नेपाल में दी गई हत्या की सुपारी

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के SC/ST कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या करने वाले आरोपी विजय यादव का एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी विजय को नेपाल में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की हत्या करने की सुपारी दी गई थी। बता दें कि आरोपी विजय का अस्पताल में इलाज़ जारी है। जेल अधिकारियों के मुताबिक विजय की हालत में अब सुधार है। ऐसे में उसे जल्द ही जेल में स्थानांतरित करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर लखनऊ पुलिस कोर्ट से विजय की रिमांड के लिए अर्जी देने जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी विजय से कई सवाल पूछने हैं कि उसे पिस्तौल कहां से मिली? किसने उसे संजीव माहेश्वरी को मारने के लिए कहा?

बता दें कि हत्या की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक विजय मई के आखिरी हफ्ते में नेपाल के काठमांडू गया था। वहां उसकी मुलाकात किसी असलम से हुई थी। असलम ने ही उसने संजीव माहेश्वरी जीवा को खत्म करने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने आगे बताया कि इसके लिए नेपाल और आईबी में अपने समकक्षों की मदद लेकर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- जानिए कौन था गैंगस्टर खान मुबारक, डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ बना डाला था गैंग

संबंधित समाचार