बरेली: कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी, निरीक्षण के दौरान एसीएम पेशकार समेत छह लोग मिले गैरहाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की लेटलतीफी जारी है। सोमवार को एडीएम प्रशासन के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के एलबीसी समेत छह कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

कलेक्ट्रेट में डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, डॉ. आरडी पांडेय सहित अधिकांश अधिकारी समय पर पहुंचते हैं, लेकिन कर्मचारियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार को एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने सुबह 10:20 बजे कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों के आने का समय देखा तो कई लोग गायब मिले। एडीएम ने कमरा नंबर सात में हाजिरी रजिस्टर को चेक किया, जिसमें एलबीसी नरेंद्र प्रताप सिंह, सीआरए ओमप्रकाश, अपर नगर मजिस्ट्रेट की पेशकार साधना, परगना अरेंजर मंजू तिवारी समेत छह लोगों की हाजिरी लगी नहीं मिली। ऐसे में सभी को अनुपस्थित मानते हुए एडीएम ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। कुछ लोगों ने स्पष्टीकरण में बताया कि शहर में जाम लगने की वजह से देरी हो गई है। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया ने बताया कि समय पर न पहुंचने वाली कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: मकान बेचने के नाम पर महिला समेत दो को ठगा, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार