संभल: सड़क हादसे में बाइक सवार लैब संचालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले रजपुरा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार निजी लैब संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजपुरा इलाके में सिंघौला चैतसिंह निवासी 22 वर्षीय लैब संचालक असलम रविवार को बाइक पर सवार होकर धनारी क्षेत्र के …

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले रजपुरा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार निजी लैब संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रजपुरा इलाके में सिंघौला चैतसिंह निवासी 22 वर्षीय लैब संचालक असलम रविवार को बाइक पर सवार होकर धनारी क्षेत्र के सुल्तानगढ़ अपनी लैब पर जा रहा था।

संभल-गवां मार्ग पर उदरनपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकि को टक्कर मार दी, जिससे असलम की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद असलम के परिजन और ग्रामीण मौके पर आ गये और मुआवजे तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार करने को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

संबंधित समाचार