बलरामपुर में बोले नरेन्द्र सिंह तोमर- मोर्चा कार्यकर्ता पार्टी के अग्रिम पंक्ति के योद्धा, 2024 की करें तैयारी
बलरामपुर, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के तहत जिला पंचायत सभागार में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 2024 में पार्टी के भारी बहुमत से विजय प्राप्त करने हेतु मोर्चा की भूमिका अहम है। युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मोर्चा में काम करते हुए पार्टी की नीतियों कार्यों को सीखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अन्य दलों के मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा में फर्क है हमारे यहां मोर्चा पार्टी की ताकत बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के आदर्श डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय से सीख लेनी चाहिए। जिन्होंने राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चलते हुए इतनी बड़ी पार्टी को खड़ा किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं के पार्टी एक कारखाने की तरह है जहां पार्टी के कार्यों को करते हुए पार्टी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करते हुए उनका निर्माण होता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पद तो आते जाते रहते हैं। लेकिन एक बार यदि आपने कमल का झंडा पकड़ा है तो उसे आजीवन पकड़ कर रखें। मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अनवरत और बिना निराश हुए कार्य करते रहने केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार के कार्याे को जनसंपर्क करके घर घर पहुंचाने को कहा।
सदर विधायक पल्टूराम ने केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व उपस्थित अतिथियों का भारत रत्न राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कर्मभूमि पर स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए अभी से लग जाना चाहिए।
पार्टी के बड़े बड़े नेता कड़ी धूप में अपने सारे कार्याे को छोड़कर शहर शहर जाकर मोदी सरकार की नीतियों और उनके कार्यों का प्रचार प्रसार कर रहे है। आप सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि उनसे प्रेरणा लेकर घर घर जाये और लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, श्याम मनोहर तिवारी, वरूण सिंह, आशीष श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, ललिता तिवारी, जमील अहमद सहित भारी संख्या में विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थिति रही।
अंत्योदय की विचारधारा के तहत सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ दिया
विधानसभा गैसड़ी में लाभार्थी सम्मेलन और बलरामपुर विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री और नेता मिलना भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी वर्गों के लिए कार्य किया। आप सबने स्नेह और समर्थन देकर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया वो ऐसे प्रधानमंत्री है जो गांव में बैठे गरीबों की चिंता करते है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ढाई करोड़ लोगों ने अपनी सब्सिडी सरेंडर किया। जिसकी बदौलत गरीबों को यह सिलेंडर मिल पाया। मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए आयुष्यमान योजना बनाई जिसके जरिये 5 लाख रुपये तक की मुफ्त उपचार करवाने की सुविधा दी गई। मेड इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप योजना के जरिये देश का हर मोर्चे पर विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक शैलेष कुमार सिंह शैलू, ब्लॉक प्रमुख मनोज तिवारी, जगदम्बा ठाकुर, नवीन विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:- हरदोई जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर खान मुबारक की मौत, छोटा राजन के लिए करता था काम
