पीलीभीत: फिर उठी नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग, जानिए मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग एक बार फिर उठाई गई है। चेयर पर्सन डा.आस्था अग्रवाल को ज्ञापन देकर इस पर जल्द एक्शन लेने की मांग की गई।

शहर के मोहल्ला बल्लभनगर निवासी शशांक मिश्रा, शैली शर्मा समेत अन्य लोगों ने सोमवार को चेयर पर्सन को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका परिषद पीलीभीत के ट्रेचिंग ग्राउंड की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पूर्व में की गई थी। जिसकी जांच तत्कालीन एसडीएम ने की जिसमें मामला सही पाया गया था। मगर एक साल बाद भी कार्यवाही नहीं हुई।

ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए आवंटित भूमि 1.553 हेक्टेयर ग्राम पकड़िया नौगवां चक मुस्तकिल परगना व तहसील पीलीभीत में है। यह राजस्व अभिलेखों में भी नगर पालिका परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड के नाम पर दर्ज है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में एक लिपिक व निरीक्षक ने सांठगांठ कर इस पर कब्जा करा दिया। उस पर भवन भी बना लिए गए। चेयरपर्सन ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: फरियादी को ही पूरनपुर पुलिस ने हवालात में डाला, बोली- पहले समझौता कर...जानिए पूरा मामला 

संबंधित समाचार