हरदोई: बेरहम बाप ने बच्चे को निर्वस्त्र कर हाथ पैर बांध कर रेलवे ट्रैक बैठाया, वीडियो वायरल
हरदोई। एक बेरहम बाप की करतूत सामने आई,तो उसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक पिता अपने बच्चे के हाथ पर को एक प्लास्टिक की सुतली से बांध व निर्वस्त्र करके रेलवे ट्रैक पर बैठा देता है। जिसका किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक छोटा बच्चा जिसके हाथ पर एक प्लास्टिक की सुतली से बंधे हैं, और वह रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ है।
वायरल वीडियो में रेलवे ट्रैक के पास एक शख्स भी बैठा हुआ नज़र आ रहा है, जोकि रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच बैठे मासूम बच्चे का पिता बताया जा रहा है। बच्चे की बहन अपने पिता से ऐसा ना करने बात कह रही है। बच्चे की बहन अपने पिता से किसी हादसे के हो जाने की बात कह रही है। वह अपने भाई के हाथ पैर खोलने की गुहार लगाते सुनाई दे रही है। लड़की की गुहार के बाद भी पड़ोस में बैठे शख़्स का दिल नहीं पसीजता है और वह बच्चे को कठोर सजा देने की बात कहता है।
बताया गया है कि जिस समय बच्चा रेलवे ट्रैक पर बैठा था, उस समय रेलवे स्टेशन पर मेन लाइन का ग्रीन सिंग्नल था। वायरल वीडियो में लड़की ट्रेन आने की बात कहते हुए शोर मचाती है, तब कहीं जाकर पास बैठा मासूम बच्चे का पिता उसको रेलवे ट्रैक से किनारे हटा देता है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।लोग मासूम के साथ हुई निर्दयता को लेकर काफी आक्रोशित है। सोशल मीडिया पर लोग बच्चों के पिता पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सीतापुर ओवर ब्रिज का है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हरदोई रेलवे स्टेशन के पास सीतापुर ओवरब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो मे एक मासूम बच्चे के हाथ पैर दोनों प्लास्टिक की सुतली से बंधे हुए हैं और वह बच्चा रेल ट्रैक के बीचो-बीच में सिर झुकाए बैठा हुआ है। वीडियो में रेल ट्रैक के किनारे एक शख़्स भी बैठा नजर आ रहा है वहीं वायरल वीडियो में लड़की की भी आवाज़ निकल कर सामने आ रही है, जो मासूम के पिता से ऐसा ना करने की गुहार लगा रही है।
लड़की लगातार हाथ खोलने की अपील करते सुनाई दे रही है। लड़की किनारे बैठे शख्स से रेल ट्रैक से उसे को हटाने की अपील भी कर रही है मगर रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे शख्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।मासूम बिना कपड़ों के रेल ट्रैक पर बैठा हुआ है तभी वायरल वीडियो में की लड़की रेल ट्रैक पर ट्रेन आने की बात कहती है और शोर मचाने लगती है जिसके बाद रेल ट्रैक के किनारे बैठा शख्स मासूम को उठाकर किनारे बैठा देता है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रहा है शख़्स शहर कोतवाली के रेलवे गंज के सीतापुर ओवरब्रिज के नीचे का रहने वाला बताया गया है। जिसका नाम अनुराग बताया गया है।
क्या बोले एसएचओ जीआरपी
राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान थाना प्रभारी द्वारा लिया गया है। एसएचओ जीआरपी केडी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच करा कर ज़रूरी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: एलडीए की नवीन योजनाओं को रफ्तार देंगी कमेटियां, उपाध्यक्ष ने अर्जन अनुभाग के साथ की बैठक
