IFS Transfer : कई अधिकारियों के हुए तबादले, डीएफओ कानपुर बनाई गईं दिव्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दुधवा नेशनल पार्क में हुई बाघों की मौत मामले में जांच चल रही है। इसके बीच कई आईएफएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आईएफएस श्रद्धा यादव को उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर बनाया गया है। आईएफएस दिव्या को डीएफओ कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में आईएफएस  प्रणव जैन डीएफओ अंबेडकरनगर का प्रभार मिला है। आरुषि मिश्रा को प्रभागीय वन अधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाया गया है। 

इसके अलावा आईएफएस बौमिक चंद्र ब्रह्म को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र गोरखपुर बनाया गया है। राकेश चन्द्रा को वन संरक्षक अलीगढ़ बनाया गया है। एके कश्यप क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर वन निगम भेजे गए हैं। आईएफएस मनोज सोनकर वन संरक्षक देवीपाटन मंडल बनाये गए हैं। सुधीर कुमार शर्मा एमडी वन निगम का तबादला कर उन्हें पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ बनाये गए हैं। उनकी जगह पर आईएफएस विष्णु सिंह वन निगम के नए एमडी बनाये गए हैं। अंजनी कुमार आचार्य को एमडी वन निगम में सम्बद्ध किया गया है। जबकि आईएफएस एम वेमुरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट नॉन प्लान लखनऊ बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें -धर्मान्तरण केस : आरोपी शाहनवाज खान को फ्लाइट से लेकर देर रात गजियाबाद पहुंची पुलिस

संबंधित समाचार