धर्मान्तरण केस : आरोपी शाहनवाज खान को फ्लाइट से लेकर देर रात गजियाबाद पहुंची पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। गेमिंग ऍप के जरिये धर्मान्तरण के आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो को देर रात महाराष्ट्र से फ्लाइट से लेकर पुलिस गाजियाबाद पहुँच गई। मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। बद्दो को रिमांड पर लेने के लिए गाजियाबाद पुलिस की तरफ से अर्जी दी गई थी। जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए 15 जून तक की रिमांड दी है। 

गौरतलब है कि कविनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित दो लोगों ने एक 17 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन कराया था। युवक के परिजनों ने उसका पीछा किया तो देखा कि युवक पांच बार नमाज पढ़ने जाता दिखा। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी बद्दो मुंबई भाग गया। जहाँ उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी : बर्खास्त पुलिसकर्मियों को हो सकती है जेल, बातचीत का ऑडियो क्लिप आया सामने

संबंधित समाचार