बरेली: आदमखोर कुत्तों के झुंड ने बालक पर फिर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र के बंडिया में कुत्ते आदमखोर हो गए हैं। कुत्ते आए दिन बच्चों पर हमला कर रहे हैं। कल भी कुत्तों के झुंड ने बंडिया के 11 साल के बालक शाहनवाज पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने शरीर पर कई जगह काटा है। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहनवाज का परिवार बंडिया में किराये पर रहता है। 

बताते चलें कि खना गौंटिया, बंडिया समेत कई गांव ऐसे हैं जो नगर निगम सीमा में आते हैं। कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आए दिन कुत्तों के हमला करने से क्षेत्र के लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर दहशत में रहते हैं। अब तक इस वर्ष के पांच महीनों में 12 बच्चों पर कुत्ते हमला कर चुके हैं, जिनकी जान जा चुकी है। कुछ दिन पहले खना गौटिया क्षेत्र में रहने वाले आठ वर्षीय विष्णु मंदिर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच आदमखोर कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर मुंह पर गहरे जख्म कर दिए थे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचाई थी।

यह भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम की जेसीबी गरजी, ढहाए अधिवक्ताओं के अवैध चेम्बर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा