बेटी ने की मां की हत्या...सूटकेस में शव रखकर पहुंच गई थाने, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बेटी  मां की हत्या कर उसके शव को एक सूटकेस में लेकर सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गई। महिला ने जब पुलिस को घटना के बारे में बताया तो सभी हैरान रह गए। फिलहाल  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी मां की हत्या करने की बात को स्वीकारा लिया है

महिला ने बताया कि बताया कि रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गई थी, इसलिए उसने हत्या को अंजाम दिया। वारदात के वक्त, आरोपी महिला की सास भी घर में ही मौजूद थी लेकिन उसे वारदात के बारे में पता नहीं चला। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सेनाली सेन और उस की मां बीवा पर बेंगलुरु के ही एनएसआर ग्रीन के एक अपार्टमेंट में रहती थी।

सेनाली ने सोमवार को करीब 9 बजे अपनी मां को नींद की गोलियां खिला दी। जिस के बाद सेनाली ने गला दबाकर मां की हत्या कर दी।  हत्या के बाद सेनाली ने मां के शव को ट्रॉली बैग में रखा और इसके साथ पिता की एक तस्वीर भी रखी। इसके बाद उसने ऑटो बुलाया और बैग को ऑटो में रखकर माइको लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

ये भी पढ़ें - ओडिशा ट्रेन दुर्घटना : एक और पीड़ित की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 289

 

संबंधित समाचार