बरेली: मुख्य परीक्षा केंद्रों पर कल चस्पा होगा सीटिंग प्लान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 1 सितंबर से शुरू हो रही है। बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 325 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को इन सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान चस्पा होगा। प्रोफेशनल कोर्स समेत करीब 2.20 लाख छात्र फाइनल ईयर …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा 1 सितंबर से शुरू हो रही है। बरेली-मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 325 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को इन सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान चस्पा होगा। प्रोफेशनल कोर्स समेत करीब 2.20 लाख छात्र फाइनल ईयर की परीक्षा देंगे।

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 18 मार्च को बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं स्थगित हो गईं थी। 6 महीने के अंतराल में सात-आठ बार परीक्षा तिथियां तय होकर टलती रहीं। चूंकि अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के परीक्षा कराने के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय की मुहर लग चुकी है। इसीलिए रुविवि द्वारा 1 सितंबर से निर्धारित स्कीम के आधार पर परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। परीक्षा विभाग के मुताबिक सभी केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कुछ केंद्रों पर परीक्षकों का संकट सामने आ रहा है।

एक पाली के बीच दो घंटे का अंतराल
परीक्षा तीन पालियों में होंगी। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक। तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पेपर दो घंटे का होगा और परीक्षा के बीच में दो घंटे का रेस्ट रखा गया है। इन दो घंटों में केंद्रों को सैनेटाइज कर दोबारा परीक्षार्थियों की एंट्री करानी होगी।

सोशल डिस्टेंसिंग की चुनौती
बीएड प्रवेश परीक्षा की तरह केंद्रों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की चुनौती रहेगी। बरेली-कॉलेज में मुख्य परीक्षा के साथ प्रोफेशनल परीक्षाओं का भी केंद्र बना है। इसी तरह अन्य केंद्रों का भी यही हाल है। शिक्षकों के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा केंद्रों पर पर्याप्त सैनेटाइजर, मास्क, ग्लब्स का भी संकट दिख सकता है।

“1 सितंबर से परीक्षा है। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण हैं। परीक्षा सामग्री भेजी जा चुकी है। केंद्राध्यक्ष सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए परीक्षा कराएंगे।” -संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार