बरेली: घर बैठे बुक होगा पार्सल, तराजू लेकर पहुंचेगा डाकिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय डाक सेवा की ओर से जल्द ही कोरियर की सुविधा भी घर बैठे उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए विभाग में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार डाक विभाग की पहल के बाद लोगों को कोरियर कम्पनी या डाकघर जाकर कंसाइनमेंट बुक कराने की जरूरत नहीं रह जाएगी। भारतीय डाक विभाग इसके लिए ऑनलाइन पार्सल बुकिंग सेवा लाने जा रहा है।

इस सेवा का लाभ यह है कि आप डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना पार्सल खुद बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही जब आपकी पार्सल बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो डाक विभाग के पास एक नोटिफिकेशन जाएगा कि कंसाइनमेंट तैयार है। इसके बाद डाकिया आपके घर आकर कंसाइनमेंट रिसीव करेगा। उसका वजन कराकर उसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू से उसका पेमेंट भी कर सकेंगे। यह सेवा अधिकतम पांच किलोग्राम का पार्सल बुक करने वालों के लिए शुरू की जा रही है। अभी तक पार्सल डिलिवरी करने की सुविधा सभी कोरियर कम्पनी देती हैं। इस संबंध में एसएसपीओ अमित दत्त ने बताया कि इसके लिए विभागीय कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आमजन के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: चौथे दिन खुला खाता, फरीदपुर की सभासद ने खरीदा पर्चा

 

 

संबंधित समाचार