बरेली: चौथे दिन खुला खाता, फरीदपुर की सभासद ने खरीदा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला योजना समिति के सदस्य पदों के होने वाले चुनाव के लिए चौथे दिन मंगलवार को नामांकन पत्र की बिक्री का खाता खुल गया। फरीदपुर की महिला सभासद सुनीता शर्मा ने पर्चा खरीदा। 25 जून को जिला योजना समिति के सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। 11 पदों पर होने वाले चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के जीते पार्षद और सभासद मतदान करेंगे। 10 जून से नामांकन पत्रों की खरीद की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित कमरा नंबर तीन में शुरू हो चुकी है। नामांकन कक्ष में प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी अंजनी प्रताप सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- बरेली: अमरनाथ यात्रा के लिए 1 जुलाई को जिले से रवाना होंगे पांच हजार श्रद्धालु

 

संबंधित समाचार