आज का राशिफल। 14 जून, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। बॉस से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में अपनी दखलंदाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृष

आज जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी।

मिथुन

आज कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं।

कर्क

आज जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बनायेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कोई कठिन निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी।

सिंह

आज अपने काम को लेकर सतर्क रहेंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लायें। विदेशों में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनायेंगे।

कन्या

आज दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें। रक्तचाप और किडनी के रोगियों की परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी। विवाह को लेकर समस्या होगी।

तुला

आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।

वृश्चिक

आज आपको ज्यादा मेहनत करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। ट्रैफिक नियमों में लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें।

धनु

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट मिल सकता हैं। जॉब में अधिकारी आपसे असन्तुष्ट रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

मकर

आज घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण करें। आज आपके काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ

आज रियल एस्टेट से जुड़े हुए कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा। कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। नए कारोबार में धन को लेकर परेशानी होगी। विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। सम्पत्ति विवाद से दूर रहें।