लखनऊ: बैंककर्मी ने लोन दिलाने के नाम ठगे 40 हजार, महिला का आरोप- ऑफिस बुलाकर की अश्लील हरकत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। चिनहट थाने में एक महिला ने निजी बैंक कर्मी के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए छेड़खानी और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बैंककर्मी ने लोन दिलाने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। पूछताछ करने पर आरोपित ने पीड़िता को अपने कार्यालय बुलाया। जहां अश्लील हरकत कर उससे छेड़खानी की। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अमीनाबाद थानाक्षेत्र अन्तर्गत मौलवींगज की रहने वाली पीड़िता ने दो वर्ष पहले इंडसइंड बैंक से लोन लिया था। बैंककर्मी शारिक की मदद से उसने लोन का पूरा पैसा जमा कर दिया था। इसके बाद शारिक ने कहा कि एनओसी लेटर उसे मेल कर दिया जाएगा।

हालांकि कुछ दिन बाद पीड़िता ने फिर से लोन की आश्यकता हुई तो उसने शारिक से संपर्क किया। आरोपित ने लोन दिलाने के नाम पर पीड़िता से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर चालीस हजार रुपये ऐंठ लिए। बावजूद इसके बाद पीड़िता को लोन नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि जानकारी मांगने पर आरोपित ने उसे अपने कार्यालय बुला लिया।  

इसके बाद आरोपित अश्लील हरकत कर छेड़खानी करने लगा। किसी तरह पीड़िता आरोपित के चंगुल से बचकर निकली। उसके बाद उसने चिनहट थाने में लिखित शिकायत देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामले की गहनता से जांच विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पत्नी का आरोप- गर्भावस्था के दौरान पति ने दवा खिलाकर कराया गर्भपात, हालत बिगड़ने पर छोड़ा मायके, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार