प्रयागराज: अपर आयुक्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कब्रिस्तान मे मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मंडल के अपर आयुक्त द्वितीय सोमवार सुबह  टहलने निकले थे। वह घर नहीं लौटे तो घरवालों ने खोजबीन की। पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी। 24 घंटे बाद उनका शव कब्रिस्तान मे मिला। मूल रूप से अयोध्या के रफीगंज ढकवा गांव निवासी 46 वर्षीय सुनील कुमार मिश्र 2012 बैच के पीसीएस अफसर थे। वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज में उपसचिव के पद पर तैनात थे।

करीब तीन हफ्ते पहले ही उनकी नियुक्ति अपर आयुक्त द्वितीय प्रयागराज मंडल के पद पर हुई थी। वह परिवार के साथ मेडिकल चौराहे के पास सरकारी आवास में रहते थे। सोमवार भोर में वह 4.30 बजे टहलने निकलने थे। उनका शव कीडगंज क्षेत्र स्थित एक कब्रिस्तान में मिला। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की पत्नी शीला का करीब एक माह पहले बीमारी से निधन हो गया था। इसके बाद से ही वह काफी परेशान थे। डायबिटीज और ब्लडप्रेशर समेत कई गंभीर बीमारियों से वह ग्रसित थे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पत्नी का आरोप- गर्भावस्था के दौरान पति ने दवा खिलाकर कराया गर्भपात, हालत बिगड़ने पर छोड़ा मायके, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार