Etawah: पीएसी के सहायक सेनानायक और पत्नी ने आत्महत्या का किया प्रयास, दोनों अस्पताल में भर्ती, जानें- कारण
इटावा में पीएसी के सहायक सेनानायक और उनकी पत्नी ने आत्महत्या का किया प्रयास।
इटावा में पीएसी के सहायक सेनानायक और उनकी पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में दोनों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इटावा, अमृत विचार। जिले में 28वीं वाहनी पीएसी के सहायक सेनानायक राकेश नायक और उनकी पत्नी ने मंगलवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर निवासी राकेश नायक (55) 28वीं पीएसी वाहनी में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात हैं। वह परिवार समेत पीएसी में ही बने आवास में रहते है। मंगलवार रात राकेश यादव ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
इस पर उनकी पत्नी जागृति (46) ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार घरेलू कलह के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
