आगरा : पति और रिश्तेदारों ने व्हाट्सएप्प पर देखी घर की महिला की प्राइवेट फोटो, ग्रुप से किया लेफ्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। महिलाओं से जुड़े अपराधों की यूपी में बाढ़ सी आ गई है। इसमें भी साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढे हैं। ताजा मामला जिले के ताजगंज इलाके से है। जहां एक शादीशुदा महिला के पति और ससुरालवालों को उसकी बेहद निजी तसवीरें व्हाट्सएप्प पर भेजी गईं। इससे पहले एक अनजाने नंबर से उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। महिला की ऐसी फोटो देखते ही घरवालों के होश उड़ गए। उन्होंने फ़ौरन उस व्हाट्सएप्प ग्रुप से एग्जिट कर लिया। अब मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसकी जांच की जा रही है।   

ये पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां की निवासी एक युवती की शादी दो वर्ष पहले शहर में ही हुई थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार बीते हफ्ते एक अनजान नंबर से महिला के पति और उसके रिश्तेदारों को व्हाट्सएप्प ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद इस ग्रुप में विवाहिता की पंद्रह के करीब बेहद निजी फोटो शेयर कर दी गईं। ये फोटो देखकर महिला के रिश्तेदारों ने ग्रुप को छोड़ दिया। इस मामले में ताजगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  

ये भी पढ़ें - बहराइच : हनुमान चालीसा भेंटकर सनातन धर्म में कराई वापसी

संबंधित समाचार