धर्मान्तरण केस : आरोपी बद्दो के पास मिले 20 पाकिस्तानी मोबाइल नंबर, रासुका लगा सकती है पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। गेमिंग ऍप के जरिये धर्मान्तरण के आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो से पुलिस ने तकरीबन 250 से ज्यादा सवाल पूछे हैं। सूत्रों के अनुसार उसने किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पुलिस को बद्दो के मोबाइल से 20 के करीब पाकिस्तानी मोबाइल नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं अब धर्मान्तरण केस में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद गाजियाबाद  पुलिस बद्दो पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस बद्दो के लैपटॉप को भी खंगालने में जुटी है।  

गौरतलब है कि गेमिंग धर्मान्तरण के आरोपी बद्दो को महाराष्ट्र में पकड़ा गया था और पुलिस उसे वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। मंगलवार को अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। जांच में पुलिस को उसके मोबाइल से पकिस्तान से जुड़ा एक ईमेल भी मिला है। धर्मान्तरण को लेकर पकिस्तान से बद्दो के तार जुड़ते दिख रहे हैं। 

गौरतलब है कि कविनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन गेम की आड़ में एक मौलवी सहित दो लोगों ने एक 17 साल के लड़के का धर्म परिवर्तन कराया था। युवक के परिजनों ने उसका पीछा किया तो देखा कि युवक पांच बार नमाज पढ़ने जाता दिखा। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी बद्दो मुंबई भाग गया। जहाँ उसे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। 

ये भी पढ़ें - आगरा : पति और रिश्तेदारों ने व्हाट्सएप्प पर देखी घर की महिला की प्राइवेट फोटो, ग्रुप से किया लेफ्ट

संबंधित समाचार