बरेली: जिला अस्पताल का फुट ओवरब्रिज शुरू, मिली मरीज तीमारदारों को राहत
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिल गई है। स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से बनाए गए फुट ओवरब्रिज को शुरू कर दिया गया। कई महीने पहले ही इसका निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन अफसरों की बेपरवाही की वजह से उसे शुरू नहीं किया जा रहा था।
स्मार्ट सिटी के तहत जिला अस्पताल में यह फुट ओवरब्रिज करीब तीन करोड़ की लागत से बनाया गया है। इससे जिला अस्पताल की इमरजेंसी से सड़क पार अस्पताल की इमारत में मरीजों को शिफ्ट करने में आने वाली दिक्कत आसान हो जाएगी। इससे पहले मरीज अक्सर जाम की वजह से फंस जाते थे। मरीज को रोड पार करने में काफी दिक्कत होती थी।जो अब खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: तंबाकू की लत कितनी है जानलेवा?, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक
