Philippines में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में IS नेता की मौत, सेना ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी क्षेत्र में फिलीपीन सैनिकों और पुलिस के साथ मुठभेड़ में दक्षिण पूर्व एशिया का एक कथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) नेता मारा गया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि फिलीपींस (एएफपी) पश्चिमी कमान के सशस्त्र बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रॉय गैलिडो ने चरमपंथी की पहचान फहरुद्दीन बेनिटो हदजी सतार के रूप में की जिसे अबू जकारिया के नाम से भी जानते हैं, जो दक्षिण पूर्व एशिया में आईएस का कथित नेता है।

 गैलिडो ने कहा कि सेना और पुलिस की एक टीम ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार देर रात करीब डेढ़ बजे लानाओ डेल सुर प्रांत के मरावी शहर में छापेमारी की और उसी दौरान आईएस नेता सतार को मार गिराया। इसके अलावा, इस मुठभेड़ में सतार का सहयोगी भी मारा गया। कमांड के प्रवक्ता मेजर एंड्रयू लिनाओ ने कहा कि आतंकवादी संगठन के नेता सतार ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध किया और सेना तथा पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ की।

 सैनिकों ने सतार के ठिकाने से दो एम16 असॉल्ट राइफलें, दो ग्रेनेड और एक एम60 एमएम का मोर्टार बरामद किया। सेना के अनुसार, सतार 2017 में मरावी शहर की घेराबंदी का नेतृत्व करके विरोधियों में शामिल था। मई से अक्टूबर 2017 तक, आईएस को समर्थन देने का वादा करने वाले आतंकवादी संगठनों ने झील के किनारे मरावी शहर पर कब्जा कर लिया था। पांच महीने की भीषण लड़ाई में 168 सैनिकों और पुलिस अधिकारियों तथा 47 नागरिकों सहित 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई। घेराबंदी के दौरान, हजारों निवासियों को विस्थापित कर दिया और शहर को मलबे में बदल दिया था।

ये भी पढ़ें:- भारत को निजी निवेश आकर्षित करने में मदद कर रहा है अमेरिका : अमेरिकी वित्त मंत्री Janet Yellen

संबंधित समाचार