Theft In Etawah: छत पर सोते रहे परिजन, 35 लाख समेट ले गए चोर, पुलिस जांच में मामला निकला संदिग्ध
इटावा में चोरों ने 35 लाख के जेवरात चोरी किए।
इटावा में घर में घुसकर चोरों ने 35 लाख के जेवरात चोरी कर लिए। परिजन छत पर ही सोते रहे और चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
इटावा, अमृत विचार। सैफई थाना क्षेत्र के नगला मियां में मंगलवार की घर के पीछे लगे लोहे के चैनल से प्रवेश कर रात एक घर में घुसे चोरो नें कमरे में रखी अलमारी से करीब 35 लाख रुपए के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह जब नींद खुली तो स्वजन तो घर के अंदर अलमारी खुली पड़ी हुई थी और चारों तरफ सामान बिखरा हुआ पड़ा देख चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
ग्राम नगला मियां निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त स्वर्गीय अनंतराम के दो पुत्र हैं जिसमें विवेक इटावा में मकान बनाकर रहता है और दूसरा पुत्र प्रदीप कुमार गांव में बने मकान में अपनी मां मीरा देवी के साथ रहता था। मंगलवार की रात प्रदीप कुमार दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। और वही खुली छत पर उसकी मां मीरा देवी, बहन रेनू, एवं एक 16 वर्षीय भांजी भी उसकी सो रही थी और नीचे मकान खाली पड़ा था।
जिसमें अज्ञात चोरों मकान के पीछे लगे लोहे के चैनल से प्रवेश करके अलमारी के बगल में रखी चाबी उठाकर उन्होंने अलमारी खुला और उसमें रखे परिजनों के जेवरत में 6 सोने की चैन, तीन जोड़ी कुंडल,दस्ताने दो,दो कंठी,तीन जोड़ी झुमकी,मंगल सूत्र तीन,चार जोड़ी पायल,चार जोड़ी बच्चो के पायल,चाँदी के तीन तोड़ा,दो सीता रानी,आठ चूड़ी चोरी कर लें गए।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल, हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। घर के आसपास ही घूमती रही डॉग स्ववायड टीम, घर के कमरों में एवं घर के अंदर बने शौचालय मैं बार-बार जाकर घूमता रहा डॉग स्ववायड पुलिस उन्हीं बिंदुओं पर कर रही है जांच।
प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने बताया मामला संदिग्ध निकल कर आ रहा है स्वजनों द्वारा कई बार अलग-अलग बयान बदले गए। फिलहाल तहरीर के आधार पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है और जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बृजेश कुमार को सौंपी गई है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
चोरी की घटना सवालों के घेरे मे-
इतनी बड़ी चोरी की घटना को चोरों नें अंजाम दिया। लेकिन कहीं पर कोई ताला नहीं काटा गया। सवाल है और खड़ा हो रहा है जिस अलमारी इतनी बड़ी मात्रा में जेवरात रखा था। और उसकी चाबी भी उसी के ऊपर रखी थी। चोरों को किस से जानकारी हुई की चाबी यहां पर रखी हुई है। और उसके बाद लॉकर की चाबी भी लॉकर के अंदर लगी पाई गई है। इसके अलावा चोरों ने पूरे मकान में किसी भी चीज को कोई टच नहीं किया है।
