Unnao: पत्नी व बच्चों से हुआ विवाद, वृद्ध ने खुद का किया पिंडदान, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय, जानें- पूरा मामला
उन्नाव में वृद्ध ने खुद ही शुरू किये अपने मरने के बाद होने वाले संस्कार।
उन्नाव में पत्नी व बच्चों से विवाद के बाद वृद्ध ने खुद ही शुरू किये अपने मरने के बाद होने वाले संस्कार। विकासखंड नवाबगंज के गांव केवाना का वृद्ध निवासी है।
उन्नाव, अमृत विचार। नवाबगंज विकासखंड के गांव केवाना में एक वृद्ध का उसके बच्चों व पत्नी से ऐसा विवाद हुआ कि उसने जिन्दा रहते ही मृत्यू के बाद होने वाले सभी संस्कार खुद कर दिये। साथ ही उसने अपनी समाधि भी बनवा दी। वह गुरुवार को अपनी तेरहवीं का कार्यक्रम कर रहा है। जिसकी गांव से लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा है औऱ लोग हैरान हैं।
केवाना गांव निवासी जटाशंकर (59) पुत्र जगन्नाथ की पत्नी मुन्नीदेवी और 7 बच्चों में 5 बेटे व दो बेटियां हैं। जिसमें अभी किसी की शादी नहीं हुई है। उसका अपनी पत्नी व बच्चों से किसी बात पर विवाद हो गया। तो वो अपने खेतों में रहने लगा औऱ किसी से भी नाता नहीं रखा। बच्चे व पत्नी कभी कबार मिलने आ जाते थे। करीब दो साल पहले एक पक्का चबूतरा बनाया था और लोगों से कहा कि जब वो मरे तो यहीं पर दफना देना।
लेकिन, लोग उसे मजाक समझते रहे। लेकिन, जब उसने अपना दसवां किया औऱ गुरुवार को अपनी तेरहवीं की तैयारी के लिये खेत में रामायण आयोजित करा दी औऱ उसका भोज बता सभी को बुलावा भेजा तो सभी दंग रह गए। जब उससे इस बारे में पूछा गया कि आपने यह काम क्यों किया तो उसने बताया कि वह जिन्दा रहते अपने सभी क्रिया कर्म करना चाहता है क्योंकि उसके मरने के बाद पता नहीं कौन करेगा। इस घटना की गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
