आज का राशिफल। 15 जून, 2023
मेष
आज व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। मेहनत का बढियां फल प्राप्त होगा। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आप काफी अनुशासन में रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी।
वृष
आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। लेकिन लोग इसका क्रेडिट आपको नहीं देंगे। कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। बवासीर के रोगियों को अपनी सेहत व खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन
आज परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठायें। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे।
कर्क
आज लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करने में परेशानी होगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। आज बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
सिंह
आज धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। बच्चे आज्ञा का पालन करेंगे। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असन्तुष्ट रहेंगे। महिलाओं को आज कुछ थकान महसूस होगी। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या
आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हित शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे।
तुला
आज महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक
आज आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाये रखें। बच्चों की जिद और हठ को हल्के में न लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें।
धनु
आज आप मनोरञ्जन को काफी महत्व देने वाले हैं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। कमीशन संबंिधत कार्यों में अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलेगा।
मकर
आज अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। मन अप्रसन्न हो सकता है। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। नई भूमि-सम्पत्ति खरीद सकते हैं।
कुंभ
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
मीन
आज रियल स्टेट संबंधित प्रोजेक्ट्स में नकदी की समस्या का समाधान होगा। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी।
