बहराइच : आस्था पैथोलॉजी के संचालक पर केस दर्ज, जानिए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में संचालित आस्था पैथोलॉजी के संचालक/डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है।

शहर के एलआरपी कॉलोनी के सामने आस्था पैथोलॉजी का संचालन होता है। आस्था पैथोलॉजी जिले का माना जाना केंद्र हैं। लेकिन लैब के डॉक्टर जी सिंह की डिग्री ही फर्जी है। आस्था पैथोलॉजी का संचालन एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की डिग्री पर चल रहा था। इसकी शिकायत नायब सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस और मुख्य चिकित्साधिकारी से की, लेकिन छह माह से चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिस पर नायब सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर की। जिसमें कहा है कि आस्था पैथोलॉजी के संचालक डॉक्टर गेंदा सिंह सामान्य जाति के होने के बाद भी अनुसूचित जाति के एमबीबीएस डिग्री पर संचालन कर रहे हैं। 

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने शनिवार को आदेश जारी कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धारा 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में बोले CM योगी - सूर्यकुंड की तरह ही भरतकुंड का भी होगा विकास

संबंधित समाचार