बरेली: पुलिसकर्मी बनकर महिला से की शादी, ढाई करोड़ लेकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नोएडा की विधवा महिला से विवाह किया। इसके बाद उसने महिला से ढाई करोड़ रुपये ऐंठ लिए। महिला ने गुरुवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि अगस्त 2019 में उसके पति की मौत हो गई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है। पति की मौत के बाद उसकी एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से जनवरी 2020 में कैंट निवासी व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को तलाकशुदा बताकर विवाह किया। वह अपने साथ राजस्थान ले गया। यहां चार माह तक किराए के मकान में रखकर संबंध बनाए। इसी बीच लॉकडाउन लगने की वजह से वह गंगानगर ले आया। कभी होटल तो कभी किराए के मकान में रखा। व्यापार करने की बात कहते हुए 30 लाख रुपये ले लिए, जो महिला ने अपना खेत बेचकर रखे थे। आरोप है कि इस तरह आरोपी ने नए-नए बहाने बनाकर करीब ढाई करोड़ रुपये ऐंठ लिए।

ये भी पढे़ं- बरेली: दो माह की बच्ची पर गिरा चाइनीज मांझा, नाक कटी

 

 

संबंधित समाचार