बरेली: हाईकोर्ट के अधिवक्ता को उमेशपाल हत्याकांड की तरह हत्या की धमकी
बरेली, अमृत विचार। हाईकोर्ट और बरेली में वकालत कर रहे अधिवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा को प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड की तरह हत्या की धमकी मिली है। उमंग पार्ट-1 इज्जतनगर निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा के मुताबिक हरुनगला में उनका पैतृक मकान था। वह अब खंडहर हो गया है। आरोपी उस पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर आरोपी कोर्ट भी गए लेकिन फैसला उनके पक्ष में हुआ।
इसी के बाद से महिला ने नगर निगम से मिलीभगत कर अपने ससुर की मृत्यु की गलत तारीख दिखाकर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया। फर्जी दस्तावेजों के जरिए मकान कब्जाने की कोशिश की। 6 जून को हरुनगला प्लाट पर आकर उमेशपाल हत्याकांड जैसा हाल करने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण में कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बरेली: खनन की रायल्टी देने को तैयार बैठे ठेकेदार, शासन से आईडी पासवर्ड नहीं आया
