बरेली: खनन की रायल्टी देने को तैयार बैठे ठेकेदार, शासन से आईडी पासवर्ड नहीं आया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खनन की रायल्टी देने को ठेकेदार तैयार हैं, लेकिन विभाग उनसे रायल्टी नहीं ले रहा है। दरअसल, शासन से अभी तक आईडी पासवर्ड नहीं आया है, जिसके माध्यम से रायल्टी जमा होनी है। इस वजह से ठेकेदारों को भुगतान अटका हुआ है।

नगर निगम में कराए गए विकास कार्यों में पत्थर, रेता बजरी आदि खनिजों के प्रयोग करने पर ठेकेदारों को उसकी रायल्टी खनन विभाग को देनी होती है। इसका शासनादेश है, लेकिन नगर निगम में खनन की रायल्टी नहीं ली जा रही थी, इसलिए ठेकेदार भी उसका भुगतान नहीं कर रहे थे।

पिछले साल से शासन ने सख्ती की तो ठेकेदारों से रायल्टी लेने की प्रक्रिया शुरू हुई। रायल्टी जमा न करने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोक दिए गए। ठेकेदारों ने रायल्टी भुगतान के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाकर फाइल तैयार कर ली। अब वे रायल्टी देने को तैयार हैं। 

गुरुवार को इस संबंध में ठेकेदारों ने नगर आयुक्त से मिलकर समस्या बताई। उन्होंने कहा कि वे रायल्टी का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन विभाग ले नहीं रहा है। ठेकेदारों ने कुछ राशि रोककर भुगतान करने की मांग मांग की। नगर आयुक्त ने ठेकेदारों को बताया कि रायल्टी के लिए आईडी पासवर्ड की जरूरत होती है। यह शासन से मांगा गया है। इसके लिए पत्र भेजा जा चुका है। बिना आईडी पासवर्ड के भुगतान नहीं हो सकता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: कुत्तों को मौसम बना रहा आक्रामक...रहें सावधान, दूसरे कारण भी जानिए

 

 

संबंधित समाचार