बरेली: स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक: संतोष गंगवार
बरेली, अमृत विचार। स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है, जो हमें विरासत में मिला है। गुरुवार को यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने योग दिवस पर सीआई पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कही। नगर निगम परिसर में मेयर डा. उमेश गौतम, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, अपर नगर आयुक्त सुनील यादव,अजीत कुमार सिंह, सर्वेश गुप्ता सहित सभी अफसरों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग सप्ताह की शुरुआत की।
मेयर ने कहा कि स्वस्थ जीवन का माध्यम योग है। पार्षद राजेश अग्रवाल, मुख्य नगर लेखा परीक्षक सत्येन्द्र सिंह, सहायक लेखाधिकारी एचपी नारायण आदि रहे। आयुष ग्राम दौलीरघुवर दयाल में विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने योग सप्ताह का आरंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना पड़ेगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामभूल सिंह, योग प्रशिक्षक डॉ. गरिमा सिंह, योगाचार्य विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर की श्रेणी में नगर निगम
