रामपुर : भाई-बहन से मारपीट, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भाई-बहन से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कोतवाली थाना क्षेत्र के शौकत नगर निवासी जाहिद के घर के पास सिंचाई विभाग की टीम पैमाइश करने गई थी। जाहिद अपने घर पर मौजूद था। इतने गांव के ही कुछ लोग आ गए और पैमाईश का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद जाहिद ने ग्रामीणों से विरोध करने से मना किया तो आरोपियों ने उसको लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया।

 शोर होता देखा उसकी बहन भी मौके पर आ गई। जहां उसको भी पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

जमीन के नाम पर वसूली करने में तीन पर मुकदमा
रामपुर। जमीन के नाम पर वसूली करने के मामले में पुलिस ने तहरीर आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना सांई विहार कालोनी निवासी जयप्रकाश सैनी का कहना है कि उसने कुछ साल पहले एक जमीन पटवाई में खरीदी थी। जिसका सौदा तय हो जाने के बाद उसका बैनामा कर दिया गया था। उसके बाद सारी रकम का भुगतान भी कर दिया गया था। लेकिन,  जमीन स्वामी ने दाखिला खारिज पर आपत्ति लगा दी है। जमीन स्वामी साथियों के साथ मिलकर और रकम मांग रहे हैं। विरोध करने पर उसको पीटकर घायल कर दिया। उसने इस मामले में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  रामपुर: नर्स ने लगाया छेड़खानी का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा