रामपुर: नर्स ने लगाया छेड़खानी का आरोप, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रामपुर। नर्स से छेड़खानी के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है।
दरअसल, जिला अस्पताल में 12 जून को डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा बाहर से इंजेक्शन मंगाकर एक वृद्ध को लगाया गया था। इंजेक्शन लगने से वृद्ध की मौत हो गई। इससे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था। हंगामे के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। घटना कैमरे में कैद हो गई थी। इस दौरान नर्स ने कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
नर्स का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई। एक घंटे तक इमरजेंसी में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। थाना सदर प्रभारी गजेंद्र त्यागी ने बताया कि दो के खिलाफ 353, 354, 323, 504 आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें : रामपुर: बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 89.35 फीसदी परीक्षार्थी
