रामपुर: बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए 89.35 फीसदी परीक्षार्थी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह स्टेटिक, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और 12 पर्यवेक्षक की निगरानी में हुई परीक्षा

रामपुर, अमृत विचार। दो पालियों में गुरुवार को छह केंद्रों पर हुई उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 89.35 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नकलविहीन और शांतिपूर्वक परीक्षा कराए जाने के लिए छह स्टेटिक, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा प्रतिनिधि डा. रमेश कुमार एवं डा. कमलेश कुमार की देखरेख में हुई।  

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 2348 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें प्रथम पाली में 2097 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2098 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 250 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छह केंद्रों पर 89.3 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बीएड परीक्षा को नकलविहीन बनाए जाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। क्लोज सर्किट टीवी के माध्यम से परीक्षा पर लखनऊ से भी नजर रखी गई।

सुबह की पाली में नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से पांच बजे तक हुई। परीक्षा में 2348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।  प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। नोडल अधिकारी डा. अतुल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने बीएड परीक्षा के लिए एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को नामित अधिकारी बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- रामपुर : साहब! पत्नी नहीं आई तो तीन बच्चों संग जहर खाकर कर लूंगा आत्महत्या

संबंधित समाचार