रामपुर : साहब! पत्नी नहीं आई तो तीन बच्चों संग जहर खाकर कर लूंगा आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्नी के घर- वापसी के लिए बीमार बच्चे को लेकर घूम रहा पीड़ित

लईक और गुलफाम का फाइल फोटो।

रामपुर, अमृत विचार। पत्नी के बिना बताए चलाए जाने के बाद हल्द्वानी निवासी मजदूर का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने बीमार बच्चे को लेकर कभी हल्द्वानी तो कभी मिलक थाने के चक्कर लगा रहा है। उसका कहना है कि अगर उसकी पत्नी वापस नही आई तो वह अपने तीन बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

मिलक थाना क्षेत्र के गांव क्रमचा निवासी सोनू हाल निवासी हल्द्वानी उत्तराखंड अपने बीमार मासूम बच्चे को गोद में लेकर कोतवाली पहुंचा और पत्नी को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर यह कहते हुए टरका दिया कि उसकी पत्नी को पुलिस नहीं खोज सकती। थक हारकर वह अपने बीमार बच्चे को गोद मे लिए सड़क पर खड़ा था। हल्द्वानी जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच कुछ लोगों ने उसको रोक लिया। उससे पूछा तो उसने बताया कि 2018 में प्रेम प्रसंग के चलते उसकी शादी चंदौसी की रहने वाली एक युवती से हुई थी। जहां उसके तीन बच्चे भी हुए।

उसका कहना है कि दो बार उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। तीसरी बार फिर से चली गई। वह लगातार उसको दूसरा विवाह करने की धमकी देती है। वह अपनी पत्नी के बिना अपने बच्चों का पालन पोषण नहीं कर सकता। हल्द्वानी पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही है। बताया कि आत्महत्या के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है। बैग से जहर की पुड़िया निकालकर दिखाते हुए कहा कि जब तक आस है तब तक वह अपने बच्चों का पालन पोषण करेगा। नहीं तो वह बहुत जल्द ही अपने तीन मासूमों के साथ आत्महत्या कर लेगा। उसके बाद वह हल्द्वानी के लिए रवाना हो गया।

ये भी पढ़ें :  रामपुर : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी

संबंधित समाचार